रांची, जून 15 -- नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुटियातु सैन्य मैदान में सोमवार रात अपराधियों ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया। अपराधियों ने उनसे 15 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली। घायल दुकानदार की पहचान चाय बगान निवासी रोहित कुमार (25) के रूप में हुई है। रोहित कुमार ने बताया कि वह अपनी ऋषभ इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान बंद कर टुम्बगुट्टू करमटोली से तगादा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मैदान के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। अपराधियों ने पिस्टल के बल पर उनकी चेन और जेब में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए। यह भी पढ़ें- गुठनी: जमीनी विवाद ही दुकानदार के मौत का बना कारण इसके बाद अपराधी उनका मोबाइल छीनने लगे। विरोध करने पर एक अपराधी ने गोली चला दी। गोली रोहित के पैर में लगी और आरपार हो गई, जिससे वह बाइक...