नोएडा, फरवरी 26 -- दादरी। नूरपुर गांव निवासी फरजंद अली की छोलस गांव में परचून की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि वह 24 फरवरी को अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी सरफराज उनकी दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने मारपीट की। पीड़ित के शोर मचने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...