कन्नौज, मार्च 31 -- छिबरामऊ। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी हेमराज पुत्र जोर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार की रात करीब साढ़े 8 बजे वह अपने दुकान बंद करके वापस अपने गांव जा रहा था। जब वह ईदगाह के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार तीन व्यक्तियों ने गालीगलौज कर उसके साथ मारपीट की। लोहे की सरिया से सिर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। वह लोग उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...