सुल्तानपुर, जून 13 -- सुलतानपुर। गौरीगंज में दुकानदार राजाराम यादव की हत्या के मामले में न्यायाधीश अमित सिंह ने मृतक के बेटे विपिन को गवाही में तलब किया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने बताया कि ल 24 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे तेजी का पुरवा निवासी विपिन यादव ने 18 दिसंबर 2020 की घटना में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि शाम को पिता राजाराम यादव दुकान बंद करके घर के लिए निकले थे। समय से घर नहीं पहुंचने पर तलाश की गई तो वे सड़क किनारे खेत में घायल अवस्था में मिले थे। लखनऊ ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मामले में मोहल्ले के त्रिवेणी यादव उसके पुत्र दिनेश यादव और जनार्दन विश्वकर्मा आरोपी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...