मधुबनी, फरवरी 13 -- मधुबनी । नगर थाना क्षेत्र के खजुरी नवटोली में चाकू गोदकर दुकानदार राजेश कुमार सहनी की हत्या करने के मामले में नामजद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में नामजद महिला पुनीता देवी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 2025 को खजुरी नवटोली में कटघारा संचालक राजेश कुमार सहनी की चाकू गोद कर हत्या करने की घटना घटी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले भी अन्य अभियुक्त को जेल भेजा गया है। घटना को लेकर मृतक के पिता के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.