कन्नौज, मई 29 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेराजाकेट में एक दुकानदार की ठेली तोड़ने और मारपीट के मामले में जब पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की, तब उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम तेराजाकेट निवासी पंकज कुमार पुत्र अमर सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि तेराजाकेट चौराहे पर ठेली पर फल बेच कर अपना व परिवार का पालन पोषण करता आ रहा है। तथा फल बेच कर ठेली को शाम को अपने मकान के सामने खड़ी करता आ रहा है। बताया कि सात नवंबर 2024 की सुबह गली में खड़ी ठेली के समीप चाचा अजय पाल उर्फ ब्रज किशोर पुत्र सियाराम भी वहां पर आ गया और शराब के लिये रूपये मांगने लगा। मना करने पर नाराज होकर कहने लगा कि रूपये नही देना तो तेरी ठेली को तोड डालेगे और अपने हाथ...