भदोही, जून 29 -- चौथार, हिन्दुस्तान संवाद। भदोही कोतवाली क्षेत्र के करियांव बाजार निवासी 45 वर्षीय गुलाब जायसवाल की अबूझ हाल में शनिवार की रात मौत हो गई। रविवार की सुबह कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने उनका शव बाहर निकाला। बाजार में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। उक्त बाजार निवासी प्रेमचंद्र जायसवाल के बेटे गुलाब जायसवाल बाजार में ही अपने कमरे में सौन्दर्य प्रसाधन की दुकान संचालित करते हैं। इन दिनों एक साल से पत्नी अपने मायके में रहती है। किसी बात को लेकर दोनों में तनाव था। शनिवार की रात को वह रोज की तरह दुकान को बंद करके उसी कमरे में सोए थे। रविवार की सुबह काफी देर तक दुकान ना खुलने पर स्वजनों ने जब देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। मामले से यूपी-112 एवं मोढ़ पुलिस चौकी को अवगत कराया गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया।भदोही...