फरीदाबाद, मार्च 13 -- फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद और पॉल्यूशन विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को डबुआ मंडी क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दुकानदार का 11500 रुपये का चालान किया और करीब एक कट्टा पॉलिथीन जब्त की। बता दें कि डबुआ मंडी के अंदर दुकान नंबर 178 पर प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जब टीम वहां पहुंची तो दुकान के बाहर रेहड़ी पर एक इंद्रजीत नाम का व्यक्ति पॉलिथीन बेचता हुआ पाया गया। शिकायत के आधार पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां उसके पास से प्रतिबंधित पॉलिथीन पाई गई। इसके बाद टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दुकानदार का 11,500 रुपये का चालान किया तथा पॉलिथीन को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई पॉल्यूशन विभाग फरीदाबाद के जेई साजिद खान तथा नगर निगम के सहायक सफाई इंस्पेक्टर अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.