गंगापार, मई 30 -- मेजारोड के कोहड़ार मार्ग पर स्थित रामपुर गांव के पास स्थित एक दुकान पर साइकिल से पहुंचे चोर ने फर्नीचर की दुकान चलाने वाले राम कैलाश का मोबाइल लेकर चंपत हो गया। जब दुकानदार का मोबाइल गुम हो गया तो उसने सीसीटीवी कैमरे में देखा तो साइकिल से पहुंचा चोर मोबाइल को ले जाते दिखा। घटना की जानकारी दुकानदार ने पुलिस को दी। तीन दिन पहले इसी प्रकार की एक घटना कोटहा गांव स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में हुई जहां चोर पहुंच अस्पताल की एक महिला डॉक्टर का मोबाइल फोन चुरा ले गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...