फरीदाबाद, अप्रैल 24 -- पलवल,अजित कुमार। बहीन थाना अंतर्गत एक दुकानदार का अपहरण कर डेढ़ लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर परिजनों से फिरौती वसूली और पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। बहीन थाना पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बहीन थाना प्रभारी सुरेश कुमार के अनुसार रूपनगर नाटोली के फारुख ने पुलिस को शिकायत दी शिकायत में बताया कि उनका 30 वर्षीय बेटा मोईन गांव में किराना की दुकान चलाता है। रात के समय जब मोईन दुकान पर था, कुछ लोग बोलेरो गाड़ी में आए और उसे जबरदस्ती उठाकर ले गए।कुछ देर बाद मोईन के फोन से फारुख को कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि मोईन को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है और उसे छुड़ाने के लिए तीन लाख रुपए लेकर भिवाड़ी पहुंचने को कहा। इस...