घाटशिला, मई 23 -- मुसाबनी, संवाददाता। सीओ सह बीडीओ पवन कुमार एवं थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुसाबनी नंबर-3 स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र और सब्जी मार्केट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण तथा ट्रैफिक जाम की स्थिति की जांच की। अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी मर्जी से किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण न करें। ऐसा पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सब्जी मार्केट के दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया गया। पूर्व में शांति समिति की बैठक में बाजार क्षेत्र की सड़कों पर जाम की समस्या उठाई गई थी। यह भी पढ़ें- अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी ने बाजार में अतिक्रमण ट्रैफिक जाम व अवैध निर्माण का किया निरीक्षण इसी के मद्देनजर अधिकारियों ने सड...