भागलपुर, अगस्त 11 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। वन प्रमंडल भागलपुर, रिजेनेरेटिव बिहार और माटी मंत्रा असर के संयुक्त तत्वावधान में जलवायु समर्थ पंचायत अभियान के अंतर्गत संचालित 'प्लास्टिक मुक्त हरित श्रावणी मेला' के तहत सावन के दूसरे सोमवार को गंगा घाट पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज सुल्तानगंज के गंगा घाट और आसपास के क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान आयोजित हुआ।अभियान के दौरान श्रद्धालुओं, कांवरियों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले नुकसान तथा गंगा को स्वच्छ रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। गंगा घाट और आसपास की दुकानों पर जाकर दुकानदारों से अनुरोध किया गया कि वे सिंगल-यूज प्लास्टिक, पॉलीथिन, शैंपू पाउच और प्लास्टिक पैकिंग का उपयोग कम करें तथा इसके स्थान पर कागज, कपड़े या अन्य पर...