रुडकी, अप्रैल 15 -- लंढौरा। लंढौरा के रेलवे स्टेशन मार्ग पर बुधवार शाम दो दुकानदार पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। मारपीट में रनसुरा निवासी अब्बास, फरहान तथा लंढौरा निवासी अलाउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद की शुरुआत छोटी बात को लेकर हुई, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को बुला लिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...