मैनपुरी, मई 10 -- शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरस्त बनाने के लिए सीओ ट्रैफिक व अन्य अधिकारियों द्वारा लगातार अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। चार दिन पूर्व लेनगंज में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया था। जिसके बाद पुन: अतिक्रमण हो गया। शहरवासियों ने डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी से ठोस कार्रवाई करने की मांग की। चार दिन पूर्व चलाए गए अतिक्रमण अभियान में सीओ ट्रैफिक दीपशिखा सिंह ने दुकानदारों को फुटपाथ से सामान हटाने की सख्त हिदायत भी दी गई थी। जिसका दुकानदारों पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। समस्या जस की तस बनी हुई है। रविवार को हिन्दुस्तान टीम ने लेनगंज का निरीक्षण किया। जिसमें अतिक्रमण पहले से ज्यादा फुटपाथ पर लगा हुआ था। शहर के विनीत जैन, अमित कुमार, सुमित, शंकर का कहना है कि पुलिस की ठोस कार्रवाई न होने से लेनगंज में अतिक्रमकारियों के हौ...