प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज। एक अप्रैल से लागू होने वाली नई आबकारी नीति में बड़ा बदलाव होगा। अब बड़े शराब कारोबारियों के एकाधिकार को तोड़ने के लिए नई व्यवस्था लागू की जाएगी। अब फुटकर दुकानदारों को ऑनलाइन या कैश देने पर ही एफएल टू (गोदामों) से शराब मिलेगी। दरअसल अब तक एफएल टू से शराब उधार पर मिलती थी। बड़े-बड़े कारोबारी जिनके पास अधिक पूंजी थी वो फुटकर दुकानदारों को उधार देते थे। उधार देने के कारण फुटकर दुकानदार पूरे साल उन्हीं से स्टॉक लेने पर मजबूर होते थे। ऐसे में गोदाम का लाइसेंस लेने वाले छोटे कारोबारियों को नुकसान होता था। अपर आबकारी आयुक्त नवनीत सेहारा की ओर से जारी पत्र में प्रदेश में सभी छोटे दुकानदारों को अब कैश या ऑनलाइन भुगतान से ही सामान लेना होगा। इससे अब छोटे दुकानदार कैश लेंगे तो वो कहीं से भी सामान ले सकते हैं। जिला आ...