मथुरा, मई 12 -- मैन बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा फुटपाथ और सड़कों की दीवारों को किराये पर देकर अतिक्रमण किए जाने से गलियां संकरी हो गई हैं। इससे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। बताया गया है कि कच्ची मंडी स्थित जानकीबाई भवन वाली गली में दुकानदारों ने फड़ और दीवारों को हजारों रुपये में किराये पर दे रखा है। इससे पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। जाम के कारण कई बार वाहन चालकों में विवाद एवं मारपीट की नौबत आ जाती है। पुलिस पहुंचने पर अतिक्रमणकारी सामान हटाकर फरार हो जाते हैं और बाद में दोबारा कब्जा कर लेते हैं। यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में अतिक्रमण पर चलाई गई जेसीबी, सर्विस रोड को कराया खाली, पेज 3 लीड पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि व्यापार मंडल के स...