नई दिल्ली, मई 18 -- छोटे दुकानदारों के लिए ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि National Payments Corporation of India यानी NPCI एक ऐसे नए सिस्टम पर काम कर रहा है, जिसमें सिर्फ एक Soundbox से सभी UPI ऐप्स के पेमेंट अलर्ट मिल सकेंगे। भारत में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। छोटे किराना स्टोर से लेकर बड़ी दुकानों तक हर जगह UPI पेमेंट आम हो चुका है। लेकिन दुकानदारों के सामने एक बड़ी परेशानी यह रहती है कि उन्हें अलग-अलग UPI ऐप्स के लिए अलग-अलग Soundbox और QR कोड खरीदने पड़ते हैं। कहीं Paytm का Soundbox होता है तो कहीं PhonePe और Google Pay का। इससे दुकानों पर खर्च भी बढ़ता है और कई बार काउंटर पर जगह की भी समस्या होती है। यानी ग्राहक चाहे PhonePe, Paytm, Google Pay या किसी भी दूसरे UPI ऐप से पेमेंट करे, दुकानदार को एक ही डिव...