देवघर, अप्रैल 7 -- देवघर,प्रतिनिधि बैद्यनाथधाम स्टेशन के पास दो सिलाई मशीन दुकानदारों के बीच सोमवार को विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत एक ग्राहक को लेकर हुई। बताया जाता है कि एक ग्राहक पहले एक दुकान पर सामान देखने पहुंचा, लेकिन वहां से बिना खरीदारी किए दूसरी दुकान पर चला गया। दूसरी दुकान में कम कीमत पर सामान मिलने के बाद उसने वहीं से खरीदारी कर ली। इसी को लेकर पहले दुकानदार ने दूसरे को गाली-ग्लौज शुरू कर दी। घायल के अनुसार दोनों पक्षों के बीच शाम से ही कहा-सुनी और विवाद का माहौल बना हुआ था, जो देर रात तक चलता रहा। रात दुकान बंद करने के दौरान विवाद अचानक बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो...