चाईबासा, फरवरी 18 -- गुवा, संवाददाता। गुवा क्षेत्र अंतर्गत दुइया गांव में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों की पुरुष एवं महिला टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारना, खेल भावना को प्रोत्साहित करना तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करना था। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में छोटा जाम कुंडिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि रोवाम की टीम उपविजेता रही। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और दोनों टीमों ने अनुशासित खेल का प्रदर्शन किया। वहीं महिला वर्ग में मेजबान दुईया की टीम विजेता बनी तथा सलाई की टीम को उपविजेता स्थान प्राप्त हुआ। महिला ख...