अररिया, अप्रैल 7 -- अररिया, संवाददाता बिहार राज्य हज कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को जिले के 190 हज यात्रियों को ट्रेनिंग दी गई। स्थानीय मदरसा इस्लामिया यतीमखाना में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दुआईया मजलिस पर हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक सुबोध कुमार ने की। दी गई जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण के दौरान बिहार राज्य हज कमेटी के द्वारा प्रशिक्षित ट्रेनर मो अफरोज आलम ने हज यात्रियों को हज यात्रा की प्रक्रिया, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां और अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सहायक निदेशक के अलावा हज इंस्पेक्टर मो नियाज अहमद, हज सहयोगी मो गुलाम नबी, मो इमरान कासमी और अरशद अनवर अलिफ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...