रामगढ़, जुलाई 5 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि विगत 25 जून को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बारलौंग में हुए हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया था। इस भीषण दुर्घटना में कुल आठ लोगों का असामयिक निधन हो गया था, जिनमें छह लोग चितरपुर प्रखंड के मारंगमर्चा गांव के रहने वाले थे। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर रामगढ़ सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल रविवार को शोक संतप्त परिवारों से उनके आवास पर जाकर मिले। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया, उनकी पीड़ा साझा की तथा इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही मनीष जायसवाल की ओर से श्राद्ध कर्म हेतु आवश्यक खाद्य सामग्री भेंट कर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट कर सामाजिक दायित्व का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: दुःख की घड़ी में पीड़ित परि...