गुमला, मार्च 23 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय गुमला में यातायात का प्रमुख साधन बस ही है,लेकिन यहां के बस स्टैंड की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। जिले में रेल या अन्य यातायात सुविधा के अभाव में लोग पूरी तरह बसों पर निर्भर हैं। बावजूद इसके बस स्टैंड में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। जिला मुख्यालय में पहले एक ही ललित उरांव बस स्टैंड से सभी रूटों के लिए बसें संचालित होती थीं, लेकिन कुछ माह पूर्व लोहरदगा रूट के लिए अलग दुंदुरिया स्थित सरकारी बस डिपो में बस स्टैंड बनाया गया। हालांकि नए स्थान पर बसों का संचालन तो शुरू हो गया,लेकिन वहां आज तक यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। दुंदुरिया बस डिपो स्थित बस स्टैंड में न तो शौचालय की व्यवस्था है,न ही पीने के पानी की सुविधा और न ही धूप-बारिश से बचने के लिए शेड की व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.