लखीमपुरखीरी, मई 24 -- आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ रमेश कुमार तिवारी ने की। कोतवाल अम्बर सिंह समेत पूरा स्टॉफ मौजूद था। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों धर्मगुरुओं और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर अपने सुझाव दिए। पुलिस अधिकारियों ने सभी से अपील की कि कोई भी नई परंपरा शुरू न की जाए और त्योहार को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाया जाए। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गई। यह भी पढ़ें- शांति और सौहार्द के साथ मनाएं बकरीद इसी क्रम में मैलानी थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कुकुरा में भी शांति समिति की बैठक हुई, जहां उपस्थित लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कुकुर...