दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पुस्तकालय का लोकार्पण
आजमगढ़, मई 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में स्व. वीरेंद्र मिश्र एडवोकेट तूफान की स्मृति बने में पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण शनिवार को उनके भतीजे अनिल मिश्र ने फीता काटकर किया। इस दौरान स्व.मिश्र के परिजनों ने बार आपदा राहत कोष से मिले पांच लाख रुपये एसोसिएशन को सौंप दिए। बार के अध्यक्ष अरविंद कुमार पाठक और मंत्री रणधीर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि स्व. मिश्र कलक्ट्रेट बार के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। प्रखर वक्ता और निर्भीक पत्रकार के रूप में उन्होंने समाज की सेवा की। वे बार के मंत्री भी रहे। उनके निधन के बाद परिवारजनों ने उनके प्रति उदारता दिखाते हुए आपदा कोष में मिली धनराशि बार एसोसिएशन को भेंट कर दी। यह भी पढ़ें- नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों की ली शपथ बार एसोसिएशन ने उनके क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.