हापुड़, सितम्बर 30 -- हापुड़ कमोडिटी लिमिटेड हापुड़ (दी चैंबर ऑफ कॉमर्स) की आमसभा का बुधवार को कंपनी के चंडी रोड कार्यालय के हाल में आयोजन किया गया। बैठक में 200 में 138 शेयरधारकों व शेयरधारकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें आय व्यय का लेखा जोखा वर्ष 2025-26 प्रस्तुत किया गया। जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया एवं चार निदेशकों की नियुक्ति के लिए सम्मानित शेयरधारक के प्रतिनिधि कमल किशोर अग्रवाल ने गुप्त मतदान कराने की मांग सदन में रखी गई। जिसे कंपनी बोर्ड ने सहर्ष स्वीकार किया और मतदान कराया गया। लेकिन कमल किशोर अग्रवाल आदि ने मतदान की मांग करने के बाद भी मतदान में भाग नही लिया। यह भी पढ़ें- Katihar News: 5वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन मतदान में 115 शेयर धारकों व शेयर धारकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें एक मतपत्र रदद् हुआ और 114 मत चारो...