अयोध्या, जनवरी 3 -- रानी बाजार,अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में दीवाल गिराने का विरोध करने पर मारपीट की गई। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। ग्राम सभा कंदैला के मजरे खरगपुर निवासी अजय कुमार पुत्र जोगी लाल का कहना है कि मध्य रात्रि बाद गांव के ही रन प्रसाद,पन्नालाल,राम सुरेश,अनीश कुमार,इंद्रजीत,सुशील कुमार,शांति देवी,धनपता,कुसुम,गोविंद समेत अन्य ने लाठी-डंडा आदि से लैस होकर उनकी नई व पुरानी दीवाल गिराना शुरू किया। विरोध करने पर गाली-गलौच करते हुए उसकी,राजकरण,रंजना,भारती लाल,कलाकराजी की पिटाई की। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया की मामले में रिपोर्ट दर्ज है और विवेचना कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.