रांची, अक्टूबर 30 -- दीवाली से पहले मिठाइयों की तैयारी में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्रियों और ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में काफी तेजी आई है। पिछले एक महीने में चीनी, अरहर दाल, बेसन, मैदा, सूजी, आटा और चना समेत कई खाद्य पदार्थ महंगे हुए। काजू, बादाम और पिस्ता की कीमतों में भी वृद्धि दर्ज की गई है। इससे घरों में मिठाई बनाने के साथ मिठाई दुकानों की लागत बढ़ने वाली है। ड्राई फ्रूट्स की कीमत बढ़ने से दीवाली पर कंपनियों की ओर से दिए जाने वाले गिफ्ट पैक भी महंगे हो सकते हैं। मेन रोड स्थित रघुवंशी स्टोर के संचालक जुवीन ठक्कर ने बताया कि सितंबर में 58 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब 66 रुपये किलो हो गई है। एक महीने में आठ रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। बेसन की कीमत 100 से बढ़कर 115 रुपये किलो, मैदा 55 से 60 रुपये और सूजी 60 से 65 रुपये किलो ह...