कन्नौज, अक्टूबर 11 -- कन्नौज, संवाददाता। कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 एवं खाद्यान्न क्रय से संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किग्रा गेहूं, 16 किग्रा फोर्टिफाइड चावल एवं 5 किग्रा मक्का कुल 35 किग्रा खाद्यान्न तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किग्रा निःशुल्क खाद्यान्न दीपावली से पहले पारदर्शिता से वितरित करने को कहा गया। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग पर सख्ती बरतने और दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। मक्का और बाजरा खरीद की शून्य प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी 9-9 केंद्रों पर केंद्र प्रभारी किसानों से समन्वय बनाकर लक्ष्य पूरा करें। मक्का का समर्थन मूल्य 2400 और बाजरा का 2775 प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.