दीवाली पार्टी में गए 10वीं के छात्र को दोस्तों ने मार डाला, सड़क पर फेंका शव; झगड़े की बात आई सामने
देहरादून, नवम्बर 10 -- देहरादून में दीवाली पार्टी के बाद हुए विवाद में 15 वर्षीय छात्र अर्श अंसारी की जान चली गई। वह दून ब्लॉसम स्कूल में 10वीं का छात्र था। परिजनों ने उसके दोस्तों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शुरुआती जांच में देर रात अर्श और उसके दोस्तों का दूसरे गुट से विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ रही है।दोस्त के घर दीवाली पार्टी में गया था अर्श घटना रविवार तड़के करीब तीन बजे सूरी चौक के पास की है। केवल विहार निवासी नदीम अंसारी का आरोप है कि उनका बेटा अर्श रविवार को दीवाली मनाने के लिए नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में अपने एक दोस्त के घर गया था। देर रात वह दोस्तों के साथ कार से निकला था। इसके बाद उसका शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.