प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- दीवाली और छठ पर रेलवे ने 10 डुप्लीकेट जनरल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। ये ट्रेनें बिहार, झारखंड, पूर्वांचल और प्रयागराज की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत देंगी। प्रयागराज एक्सप्रेस और शिवगंगा एक्सप्रेस के रूट पर चार से छह नवंबर तक अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की योजना है। संपूर्ण क्रांति, बिहार संपर्क क्रांति और लखनऊ मेल के रूट पर भी विशेष ट्रेनें प्रस्तावित हैं। इन ट्रेनों में अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा की जा सकेगी। यह भी पढ़ें- मिर्जापुर और बिहार के मानसी के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...