मुख्य संवाददाता, नवम्बर 3 -- पटना, मुख्य संवाददाता। दिवाली छठ पर पटना आने वाले विमानों के किराये ने उड़ान भर ली है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरू सहित अन्य शहरों का विमान किराया तीन से चार गुना महंगा हो गया है। दीवाली के एक दिन पहले दिल्ली मार्ग पर विमान किराया न्यूनतम 12 हजार के पार है तो इस दिन अधिकतम किराया 21 हजार के पार कर गया है। स्थिति यह है कि कामकाजियों की एक महीने की सैलरी केवल एकतरफा हवाई किराये में खर्च हो जा रही है। छठ से पहले 11 नवंबर को दोपहर दो बजकर पांच मिनट वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान का न्यूनतम किराया 12 हजार 223 रुपये है जबकि इस दिन एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिन दस बजे के एयर इंडिया के विमान का अधिकतम किराया 21 हजार 902 रुपये हैं। दोपहर डेढ़ बजे में इंडिगो के विमान का किराया 18 हजार रुपये है। सामान्य दिन में ...