मुख्य संवाददाता, अक्टूबर 19 -- दीपों का पर्व दीवाली नजदीक है और शहर के बाजार देसी सजावटी सामानों से जगमगाने लगे हैं। इस बार विदेशी उत्पादों के बजाय स्वदेशी वस्तुओं की चमक ज्यादा दिख रही है। बाजार में 'वोकल फॉर लोकल' अभियान का असर साफ नजर आ रहा है। घरों को सजाने के लिए मुंबई, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, ओडिशा, पंतनगर और मेरठ जैसे शहरों में बने आकर्षक उत्पादों की बिक्री खूब हो रही है। सबसे ज्यादा चर्चा में इस बार ओडिशा में तैयार विशेष प्रकार के कागज के कंदील हैं, जो अपनी पारंपरिक बनावट और आकर्षक डिजाइन की वजह से खरीदारों को खूब लुभा रहे हैं। ओडिशा के हुनरमंद कारीगरों द्वारा बनाए गए इन पर्यावरण अनुकूल कंदीलों की कीमत 300 से 500 रुपये के बीच है। दुकानदारों के अनुसार, करीब दो दशक पहले तक ऐसे देसी कंदील बाजार में खूब बिकते थे, लेकिन चाइनीज उत्पाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.