बरेली, फरवरी 26 -- फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव जरोल निवासी मंजू देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके गांव के ही श्यामलाल और राहुल ने अपने ट्रैक्टर से उनकी दीवार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर गाली गलौज किया, इसके बाद लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...