दीवार समेत गिरे दो भाई, एक की मौत
बगहा, मार्च 19 -- शनिचरी। शनिचरी में निर्माणाधीन मकान के लिंटर से दीवार समेत गिरने से बड़े भाई की मौत हो गई। हादसे में छोटा भाई बुरी तरह घायल हो गया। वह बरवा ओझा गांव निवासी नजीर अंसारी के पुत्र उमर फारूक (13) था। उसका छोटा भाई इस्माइल अंसारी (9) को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घटना मंगलवार की शाम की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष संध्या कुमारी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम में फारूख व इस्माइल पड़ोस में निर्माणाधीन मकान पर खेल रहे थे। इसी दौरान वे लिंटर पर चढ़ गये। इसी दौरान लिंटर व दीवार समेत दोनों नीचे गिर गये। हादसे में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गये। परिजन आननफानन में दोनों को लेकर जीएमसीएच पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने फारूख को मृत घोषित कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.