उन्नाव, मार्च 23 -- चकलवंशी। माखी के सलेमपुर गांव में दीवार और रेलिंग निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद गाली-गलौज से बढ़ते हुए हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रन्नो देवी पुत्री जगदीश ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनके घर की दीवार पर रेलिंग का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी बेचेलाल शराब के नशे में आकर गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बेचेलाल ने सरवन, अनिल और पुत्तू के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उनका भाई विनोद बचाने आया, लेकिन आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं, दूसरे पक्ष के अनुराग ने पुलिस को दी तहरीर में आ...