कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- पूरामुफ्ती थाने के मरदानपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। दीवार में सेंध काटकर घरों में घुसे चोर नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मरदानपुर गांव निवासी पप्पू सेन पुत्र रामदास किसान है और परिवार के साथ रहता है। पीड़ित के अनुसार सोमवार रात खाना खाने के बाद वह परिवार सहित छत पर सो रहा था। इसी दौरान चोर पीछे की दीवार में सेंध काटकर घर के अंदर दाखिल हो गए। यह भी पढ़ें- दो गांवों में एक साथ चार घरों में नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी चोरों ने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे पांच हजार रुपये नकद समेत सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट, अंगूठी व चांदी की पाजेब, करधनी आ...