बागपत, मार्च 10 -- दाहा। छपरौली थाना क्षेत्र के रठौडा गांव निवासी अरूण पुत्र ईश्वर ने दोघट थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गांगनौली गांव में कृष्णा नदी के पास उसकी भाभी बीना के नाम शराब की दुकान है। जिसपर दो मार्च की रात्रि अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगा कर दो पेटी शराब एवं गल्ले में रखी नगदी चोरी कर ली थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है आरोपी शीघ्र पकड़ लिए जाएंगे। पति और देवर ने महिला को पीटादाहा। मौहम्मदपुर खूंटी गांव निवासी महिला रश्मि पत्नी रोहित ने दोघट थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसके साथ पांच मार्च को शाम छह बजे से आठ बजे के बीच उसके पति रोहित व दे...