संभल, अप्रैल 11 -- थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमतनगर में चोरों ने गुरुवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने घर की पिछली दीवार में तीन जगह नकब लगाकर अंदर प्रवेश किया और नगदी, जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधरनपुर गांव निवासी रनवीर सिंह पुत्र रोहन सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ घर के बाहर आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने पीछे की दीवार में तीन जगह सेंध लगाकर घर में दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी सेफ अलमारी के ताले तोड़ दिए और उसमें रखी करीब एक लाख रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य घरेलू सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.