एटा, जुलाई 9 -- दीवार में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी पर अलीगंज विधायक भी पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और घरवालों को सांत्वना दी। थाना जैथरा के गांव उदयपुरा निवासी कमलेश शर्मा (50) पुत्र किशोरी लाल शर्मा गुरुवार को खेत पर चारा लेने गए थे। चारा काटकर घर पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि विद्युत तार दीवार से लगा हुआ था जिससे दीवार में करंट आ रहा था। दीवार की चपेट में आने से किसान को करंट लग गया और अचेत होकर नीचे गिर पड़े। बताया जा रहा है कि घर पर कोई नहीं था। काफी देर बाद परिवारीजन पहुंचे। कमरे में अचेत हालत में पड़े मिले। परिवारीजन अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने कमलेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। जानकार...