बांदा, फरवरी 13 -- बांदा। संवाददाता नरैनी कस्बे के चंद्रनगर मोहल्ले में गुरुवार रात अज्ञात चोर एक घर में दीवार फांदकर घुसे और लाखों की नकदी व जेवर ले गए। मोहल्ला चंद्रनगर निवासी ऊषा पत्नी रमेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रात में अज्ञात चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ने के बाद अलमारी तोड़ दी और उसमें रखी 12 हजार रुपये नकद सहित सोने के तीन मंगलसूत्र, तीन नथ, दो जोड़ी झुमकी, चांदी की चूड़ियां, कमरबंद, पायल और बिछुआ सहित लगभग दो लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़िता ने बताया कि घटना के समय परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। चोरों ने बाहर से कमरे की कुंडी बंद कर दी थी। सुबह जागने पर शोर मचाने पर पड़ोसियों ने कुंडी खोली, तब घटना की जानकारी हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...