कौशाम्बी, मार्च 6 -- चरवा थाने के मलाक भारत गांव में गुरुवार रात बकरी चोरी करने गए युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। मलाक भारत गांव निवासी कृष्णा देवी पत्नी अंगद सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार रात पड़ोस का युवक उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गया और बंधी हुई बकरी खोलकर ले जाने लगा। इसी दौरान घर में सो रहे उनके जेठ अजय सिंह की नींद खुल गई। उन्होंने देखा कि आरोपी बकरी लेकर जा रहा है तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। महिला ने ...