नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- न्यूयॉर्क। भविष्य में दीवारों पर लगेगा बिजली बनाने वाला वॉलपेपर। बिंघमटन विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने ऐसा वॉलपेपर तैयार किया है, जो हवा में मौजूद नमी से बिजली बना सकता है। इसे चलाने के लिए धूप या किसी बाहरी पावर सोर्स की जरूरत नहीं होगी। भोजन पकाने, नहाने और सांस लेने से कमरे में बढ़ने वाली नमी का भी यह इस्तेमाल कर सकता है। यह तकनीक छोटे मॉइस्ट-इलेक्ट्रिक जेनरेटर पर काम करती हैं। विशेषज्ञों ने 1,596 यूनिट वाले वॉलपेपर की टेस्टिंग की। 80 फीसदी नमी में इससे 0.34 वोल्ट और 2.2 माइक्रोवॉट बिजली मिली। इससे वायरलेस कीबोर्ड चलाकर भी देखा गया। हालांकि, इसकी बिजली से फ्रिज या एसी नहीं चलाए जा सकते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...