मेरठ, जुलाई 6 -- मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में युवती की हत्या का राज घर की दीवार पर मिले खून के दो निशानों ने खोल दिया। परिवार ने पुलिस को गुमराह करने के लिए युवती के छत से गिरने की कहानी सुनाई, लेकिन घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान दीवार पर मिले रक्त के निशान और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों ने पूरी कहानी पर सवाल खड़े कर दिए। पुलिस ने जब फोरेंसिक तथ्यों और पूछताछ को साथ जोड़कर जांच आगे बढ़ाई तो मामला हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का निकला। इसके बाद मुख्य आरोपी भाई, मां और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बता दे कि जांच में सामने आया कि चार भाइयों की इकलौती बहन अपनी पसंद के अनुसार जीवन जीना चाहती थी। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थी, जिसके बाद उसक...