दीवार पर दिखा तेंदुए का जोड़ा, वीडियो बनाते ही टूटी आफत, घर के अंदर घुसकर हमला
मुरादाबाद, अगस्त 7 -- मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव लालापुर पीपलसाना में तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चार दिन पहले गांव के पास गन्ने के खेत में तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत के बाद अब बुधवार देर रात फिर तेंदुए गांव की आबादी तक पहुंच गए। बुधवार देर रात इस बार नर और मादा तेंदुए का जोड़ा गांव के ओवरहेड टैंक पर बैठा दिखा। एक युवक ने उनका वीडियो बनाने की कोशिश की तो आफत आ गई। तेंदुओं ने युवक को दौड़ा लिया और घर में घुसकर हमले का प्रयास किया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेदुएं जंगल की ओर भाग गए।लालापुर पीपलसाना के लोगों के डर में गुजर रहे दिन-रात लालापुर पीपलसाना में बुधवार देर रात ओवरहेड टैंक के पास नर और मादा तेंदुए का जोड़ा दिखाई दिया तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.