नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- यूपी के गोंडा में ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले युवक द्वारा कमरे में व्हाट्सएप चैटिंग की स्क्रीनशॉट का प्रिंट आउट दीवार पर लगाने की बात भी बात सामने आई है। परिजनों ने गलत मुकदमे में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के चाचा के बेटे की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के छेदीपुरवा स्टेशन रोड निवासी उद्भव श्रीवास्तव पुत्र मनोज कुमार श्रीवास्तव मुकदमा दर्ज करवाया है। उनके मुताबिक बुधवार शाम गायत्रीपुरम निवासी चाचा अशोक कुमार श्रीवास्तव के घर से चचेरी बहन आस्था श्रीवास्तव ने फोन पर किया कि भाई अभिषेक श्रीवास्तव अपने कमरे का दरवाजा अन्दर से काफी देर से बन्द कर रखा है। काफी देर से आवाज देने व खटखटाने से नही...