गुड़गांव, अप्रैल 24 -- सोहना,नरेश कुमार। नगर परिषद ने शहर में सौंदर्यीकरण की नई पहल करते हुए दीवार पर चित्रकला(वॉल पेंटिंग) की शुरुआत की है। दीवार पर चित्रकला के माध्यम से लोगों को कूड़ादान का उपयोग करने से लेकर पेड़ लगाने, स्वच्छता को महत्व, जल संरक्षण, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं आदि जन संदेश दिए जाएंगे। नगर परिषद को चित्रकारी के माध्यम से सौंदर्यीकरण का नया रूप देने जा रही है। नगर परिषद अब शहर के बाजारों से लेकर आम रास्ते, गली-मौहल्ले, चौक-चौराहे, सरकारी विभाग कार्यालयों की दीवार आदि पर चित्रकला करा रही है। ताकि इन स्थानों से आने-जाने वालों को नई-नई चित्रकला को देखना अच्छा लगे। लोगों का दीवारों पर होने वाली चित्रकला को एक बार नहीं बार-बार देखने का मन करें। चित्रकला को देखने वाले को साथ में संदेश भी मिलेगा। जिसे देखने वाला अपने जीवन में अपनाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.