बगहा, अप्रैल 25 -- नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि। भैरोगंज थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान दीवार तोड़ने को उत्पन्न विवाद हिंसक रूप ले लिया। दीवार तोड़ने का विरोध करने पर ठेकेदार के मुंशी छोटे लाल तिवारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनोज कुमार(35 वर्ष) की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से घायल मनोज कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना संबंधित थाना को देने की सलाह दी है।घटना यह भी पढ़ें- बिल्डर के मुंशी पर हमला कर निर्माण कार्य रूकवाया, मुकदमा दर्ज के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की ...