प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- फतनपुर थाना क्षेत्र के हरपुर सौध गांव में दीवार तोड़ने और मारपीट के मामले में पुलिस ने पड़ोस के 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। पीड़िता सीता देवी ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि आरोपितों ने दीवार तोड़ने के साथ उन्हें और उनकी मां को मारपीटकर घायल कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को गौरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिन पूर्व दीवार तोड़ने और मारपीट की घटना सामने आई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो को साक्ष्य मानते हुए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...