गाजीपुर, मई 8 -- सिधागरघाट। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बेलसड़ी गांव में दीवार तोड़ने के विवाद को लेकर एक महिला ने मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरती राव पुत्री बशिष्ठ राम निवासी बेलसडी ने आरोप लगाया कि चार मई की दोपहर लगभग डेढ़ बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। उसी दौरान गोपालपुर निवासी सत्रुधन भारती, प्यारेलाल उर्फ मिठाई लाल, रामविलास राम, प्यारी देवी, नखडू राम, बेलसड़ी निवासी सदिक राम, बरेन्डा निवासी अरविंद, गोविंदपुर मठिया निवासी गोलू सहित आठ से दस अज्ञात लोग लाठी-डंडा व फावड़ा लेकर पहुंचे और उसकी दीवार व पिलर तोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे। पीड़िता ने जब मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपितों ने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और आग में फेंक दिया। इसके बाद बाल पकड़कर लात-घ...