संभल, जून 13 -- थाना क्षेत्र के गांव सूरपुर में मकान की दीवार तोड़ने का विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर धनारी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सूरपुर निवासी रघुनंदन पुत्र भिखारी ने थाना पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही जुगेंद्र, बिजेंद्र, कुंवरपाल और विकास ने उसके मकान की दीवार तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी आग-बबूला हो गए। पीड़ित के अनुसार चारों आरोपी उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाना धनारी पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों ...